बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर की सियासत में टिकटों की घोषणा से पहले ही वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की एक और सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल सूची में नगर निगम के अलग-अलग वार्डों से 41 संभावित प्रत्याशियों के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
टिकटों को लेकर कांग्रेस के भीतर मंथन के बीच वायरल हुई इस सूची ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जिन नामों को सूची में जगह मिली है, उनके समर्थक सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं सूची से बाहर दिख रहे दावेदारों के खेमों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
इन वार्डों में बताए जा रहे नाम- वायरल सूची के अनुसार वार्ड 1 से चंद्रकला, वार्ड 4 से तीजा देवी, वार्ड 5 से मनीषा सिंघल, वार्ड 8 से नवीन जांगिड़, वार्ड 11 से भगवान सिंह, वार्ड 12 से सोहानी शर्मा, वार्ड 13 से दुष्यंत सिंह और वार्ड 16 से पूनमचंद मेघवाल के नाम बताए गए हैं।
