Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम चुनाव: टिकटों पर सस्पेंस के बीच वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी, कांग्रेस के नए नाम फिर चर्चा में

Updated:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर की सियासत में टिकटों की घोषणा से पहले ही वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की एक और…

बीकानेर नगर निगम चुनाव: टिकटों पर सस्पेंस के बीच वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी, कांग्रेस के नए नाम फिर चर्चा में

Highlights

  1. वायरल सूची ने बढ़ाई सियासी हलचल
  2. नाम वायरल, लेकिन टिकट अभी पक्का नहीं
  3. वायरल सूची में नगर निगम के अलग-अलग वार्डों से 39 संभावित प्रत्याशियों के नाम

बीकानेर। नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर बीकानेर की सियासत में टिकटों की घोषणा से पहले ही वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की एक और सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल सूची में नगर निगम के अलग-अलग वार्डों से 41 संभावित प्रत्याशियों के नाम बताए जा रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

टिकटों को लेकर कांग्रेस के भीतर मंथन के बीच वायरल हुई इस सूची ने दावेदारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। जिन नामों को सूची में जगह मिली है, उनके समर्थक सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं सूची से बाहर दिख रहे दावेदारों के खेमों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इन वार्डों में बताए जा रहे नाम- वायरल सूची के अनुसार वार्ड 1 से चंद्रकला, वार्ड 4 से तीजा देवी, वार्ड 5 से मनीषा सिंघल, वार्ड 8 से नवीन जांगिड़, वार्ड 11 से भगवान सिंह, वार्ड 12 से सोहानी शर्मा, वार्ड 13 से दुष्यंत सिंह और वार्ड 16 से पूनमचंद मेघवाल के नाम बताए गए हैं।

इसी तरह वार्ड 20 से ज्योति प्रजापत, 21 से रिहाना बानो, 23 से गुड्डी देवी, 24 से गौरी शंकर, वार्ड 26 से प्रदीप भाटी ,28 से पुष्पा सेठिया, 29 से गौवर्धन डूडी, 30 से अब्दुल सत्तार, 32 से प्रेम प्रकाश खत्री, 38 से छैल सिंह भाटी और 39 से सलमान का नाम सूची में शामिल बताया जा रहा है।

सूचि में वार्ड 41 से अश्विनी मिड्ढा, 42 से लक्ष्मी देवी स्वामी, 44 से मनोज नागल, 45 से ओम प्रकाश लोहिया, 46 से शिव कुमार, 47 से सविता जोशी, 49 से उर्मिला शर्मा, 51 से आनंद सिंह सोढ़ा, 55 से जावेद परिहार और 56 से अन्नपूर्णा देवी के नाम बताए गए हैं।

वहीं वार्ड 59 से सुनीता देवी, 60 से नवल पुरोहित, 62 से अकबर खादी, 64 से जावेद रजा,वार्ड 65 से सपना मारू, 68 से सुनीता देवी, 69 से शालिनी गहलोत, 72 से खुशबू जोशी, 75 से धर्मवीर नाहटा, 76 से संजय सोनी, 79 से जेठी प्रजापत और 80 से वसीम फिरोज का नाम वायरल सूची में बताया जा रहा है।

वायरल सूची ने बढ़ाई सियासी हलचल

कांग्रेस की अधिकृत सूची सामने आने से पहले संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार अलग-अलग सूचियां सामने आ रही हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं और टिकट के दावेदारों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

एक तरफ सूची में नाम आने वाले संभावित प्रत्याशियों के समर्थक इसे टिकट मिलने का संकेत मानकर उत्साहित हैं, तो दूसरी ओर जिन दावेदारों के नाम सामने नहीं आए हैं, वे अभी भी पार्टी के अंतिम निर्णय से पहले ताकत दिखा रहे है।

नाम वायरल, लेकिन टिकट अभी पक्का नहीं-सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वायरल सूची को कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी सूची नहीं माना जा सकता। पार्टी की ओर से अभी इस सूची की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। टिकट वितरण की प्रक्रिया के अंतिम चरण में नामों में फेरबदल संभव है।

ऐसे में बीकानेर की चुनावी सियासत में फिलहाल एक ही सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है—वायरल सूची में शामिल नामों पर ही लगेगी कांग्रेस की मुहर या अंतिम समय में फिर खुलेगा टिकट का पत्ता?

अधिकृत सूची जारी होने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी, लेकिन उससे पहले वायरल सूचियों का दौर लगातार जारी रहने से कांग्रेस की टिकट राजनीति ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News