Skip to content
हिन्दी
BREAKING

साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन- 2026 पहले दिन हुए 5 टेक्निकल सेशन

Updated:

जयपुर, 28 नवंबर। राजस्थान पुलिस और राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (आर4सी) की ओर से ‘साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026‘ आयोजित हो रहा है। इसमें पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद 5 महत्वपूर्ण टेक्निकल सेशन हुए।   इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर अपराधों से बचाव और त्वरित कार्रवाई, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध ऑनलाइन अपराध, साइबर ठगी की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण मॉड्यूल, साइबर अपराधों से संबंधित प्रक्रियाओं का स्वचालन (प्रोसेस ऑटोमेशन) और साइबर अपराध हॉटस्पॉट पर प्रभावी प

जयपुर, 28 नवंबर। राजस्थान पुलिस और राजस्थान साइबर क्राइम कंट्रोल सेंटर (आर4सी) की ओर से ‘साइबर सिक्योरिटी हैकाथॉन-2026‘ आयोजित हो रहा है। इसमें पहले दिन उद्घाटन समारोह के बाद 5 महत्वपूर्ण टेक्निकल सेशन हुए।

इनमें 1930 साइबर हेल्पलाइन एवं साइबर अपराधों से बचाव और त्वरित कार्रवाई, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध ऑनलाइन अपराध, साइबर ठगी की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया एवं शिकायत निवारण मॉड्यूल, साइबर अपराधों से संबंधित प्रक्रियाओं का स्वचालन (प्रोसेस ऑटोमेशन) और साइबर अपराध हॉटस्पॉट पर प्रभावी प्रवर्तन एवं कार्रवाई सेशन में एक्सपर्ट ने विचार रखे।

एक सेशन में पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राइम) श्री सुमित मेहरड़ा ने प्रतिभागियों के साथ अहम जानकारियां साझा कीं। साइबर क्राइम की रोकथम सम्बन्धित कार्यप्रणाली को विस्तार से बताया। उन्होंने साइबर ठगी के शिकार लोगों की राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही, बताया कि किस तरह से शिकायत निवारण तंत्र के जरिए साइबर फ्रॉड की शिकायतों का प्रभावी ढंग से समाधान किया जाता है।

श्री मेहरड़ा ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले ऑनलाइन अपराधों- जैसे साइबर बुलिंग, साइबर स्टॉकिंग और साइबर ब्लैकमेलिंग जैसे अपराधों की रोकथाम के लिए कार्यरत विशेष विंग के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता के समापन पर एसपी श्री सुमित मेहरड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी विजेता टीमों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

हैकाथॉन में दूसरे दिन रविवार को शाम 4 बजे समापन समारोह होगा। इसमें मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास संबोधित करने के साथ विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे।

---

कुणाल

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 28 नवम्बर 2026, 09:44 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का रविवार को राजस्थानभर में होगा भव्य आयोजन जयपुर सहित प्रदेश के 41 जिलों में कल एक साथ दौड़ेंगी साइकिलें, ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का होगा 100वां संस्करण ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत युवाओं को दिलाई जाएगी नशामुक्ति की शपथ

Rajasthan
मुख्यमंत्री के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जनवरी तक बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित परियोजनाओं की हो नियमित मॉनिटरिंग, मिशन मोड पर करें काम  स्व

मुख्यमंत्री के जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जनवरी तक बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो सुनिश्चित परियोजनाओं की हो नियमित मॉनिटरिंग, मिशन मोड पर करें काम  स्वीकृति जारी करना काफी नहीं, निर्धारित समयावधि में पूरे हों कार्य - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Rajasthan
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan