


जयपुर, 28 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में जल संसाधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को आगामी जनवरी माह तक बजट घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने बांधों की मरम्मत एवं रखरखाव करते हुए रिसाव रोककर अतिरिक्त जल का समुचित उपयोग करने के लिए भी निर्देशित किया।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट घोषणाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचे, इसके लिए विभाग मिशन मोड पर कार्य करें तथा नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि केवल स्वीकृति जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा होना चाहिए।
