Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ का आयोजन, बालिकाओं ने लोक संगीत से बिखेरी प्रतिभा की छटा

Updated:

बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ का आयोजन, बालिकाओं ने लोक संगीत से बिखेरी प्रतिभा की छटा बूंदी, 28 नवंबर। बूंदी महोत्सव-2026 के अंतर्गत बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में शनिवार को ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल एवं युवा वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन एवं संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक अशोक ड

बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ का आयोजन, बालिकाओं ने लोक संगीत से बिखेरी प्रतिभा की छटा

बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ का आयोजन, बालिकाओं ने लोक संगीत से बिखेरी प्रतिभा की छटा

बूंदी, 28 नवंबर। बूंदी महोत्सव-2026 के अंतर्गत बालिका शक्ति मंच के तत्वावधान में शनिवार को ‘बूंदी गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल एवं युवा वर्ग की बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी गायन एवं संगीत प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति भरत शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा एवं बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने बालिकाओं की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रतियोगिता में बालिकाओं को जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में विभाजित किया गया। बालिकाओं ने लोक संगीत एवं वादन की मधुर धुनों के साथ गायन की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी कला एवं प्रतिभा का परिचय दिया।

गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान - आध्या शर्मा, द्वितीय स्थान -परा अनुराग शर्मा, तृतीय स्थान – अन्वी चौहान। सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान – संगीत डोली, द्वितीय स्थान – कुलदीपा योगी एवं रामघनी मीणा, तृतीय स्थान – कनुप्रिया ने प्राप्त किया।

-बालिका शक्ति मंच के लिए प्रोत्साहन राशि भेंट

कार्यक्रम के दौरान बालिका शक्ति मंच के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बालिकाओं को शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं कौशल विकास के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई।

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की ओर से ₹11,000, अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह की ओर से ₹11,000, नगर परिषद सभापति भरत शर्मा की ओर से ₹11,000, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की ओर से ₹5,100, पूर्व विधायक अशोक डोगरा की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी तालेड़ा गजेंद्र सिंह की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी नैनवां दीपांशु सांगवान की ओर से ₹11,000, इनरव्हील क्लब बूंदी की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी केशवरायपाटन जगदीश प्रसाद की ओर से ₹11,000, सुनील बूंदी की ओर से ₹5,100, के.सी. वर्मा की ओर से ₹5,100 तथा पत्रकार भवानी सिंह की ओर से ₹1,100 की सहयोग राशि भेंट की गई।

प्रोत्साहन राशि बालिका शक्ति मंच के क्रियान्वयन एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदान की गई। बालिका शक्ति मंच का उद्देश्य ऐसी बालिकाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है, जो प्रतिभाशाली होने के बावजूद उचित मार्गदर्शन, संसाधनों एवं अवसरों के अभाव में अपनी प्रतिभा को आगे नहीं बढ़ा पाती हैं। मंच के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा, खेल, कला, सांस्कृतिक गतिविधियों, कौशल विकास एवं कैरियर मार्गदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक बालिका में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। आवश्यकता केवल उसे पहचानने, प्रोत्साहित करने और उचित मंच उपलब्ध करवाने की है।

कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक रामराज मीणा, संरक्षण अधिकारी गोविंद कुमार गौतम, दीपिका वशिष्ठ, श्री सरफराज आलम सहित विभागीय टीम एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 28 नवम्बर 2026, 04:40 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan