-बालिका शक्ति मंच के लिए प्रोत्साहन राशि भेंट
कार्यक्रम के दौरान बालिका शक्ति मंच के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बालिकाओं को शिक्षा, खेल, कला, संस्कृति एवं कौशल विकास के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा आर्थिक सहयोग राशि प्रदान की गई।
बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार ने बताया कि जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव की ओर से ₹11,000, अतिरिक्त जिला कलक्टर एच.डी. सिंह की ओर से ₹11,000, नगर परिषद सभापति भरत शर्मा की ओर से ₹11,000, जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा की ओर से ₹5,100, पूर्व विधायक अशोक डोगरा की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी तालेड़ा गजेंद्र सिंह की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी नैनवां दीपांशु सांगवान की ओर से ₹11,000, इनरव्हील क्लब बूंदी की ओर से ₹11,000, उपखंड अधिकारी केशवरायपाटन जगदीश प्रसाद की ओर से ₹11,000, सुनील बूंदी की ओर से ₹5,100, के.सी. वर्मा की ओर से ₹5,100 तथा पत्रकार भवानी सिंह की ओर से ₹1,100 की सहयोग राशि भेंट की गई।