


जयपुर, 28 नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के क्रियान्वयन तथा प्रदेश में प्रस्तावित बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं, विशेषकर वित्तीय व्यवस्था एवं भूमि संबंधी विषयों का समुचित परीक्षण करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
