Skip to content
हिन्दी
BREAKING

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Updated:

जयपुर, 28 नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के क्रियान्वयन तथा प्रदेश में प्रस्तावित बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं, विशेषकर वित्तीय व्य

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

जयपुर, 28 नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में शनिवार को शासन सचिवालय में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के क्रियान्वयन तथा प्रदेश में प्रस्तावित बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कहा कि इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं, विशेषकर वित्तीय व्यवस्था एवं भूमि संबंधी विषयों का समुचित परीक्षण करने तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्री प्रवीण गुप्ता ने अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के प्रावधानों एवं प्रदेश में इसके क्रियान्वयन की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शहरों में यातायात का बढ़ता दबाव कम करने, जाम की समस्या से राहत दिलाने तथा वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड का निर्माण महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में विभिन्न प्रमुख बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार की अर्बन डी-कंजेशन पॉलिसी के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच वित्तीय भागीदारी के विभिन्न विकल्पों पर चर्चा की गई। इनमें भूमि अधिग्रहण, लैंड पूलिंग, राज्य वस्तु एवं सेवा कर (SGST) तथा रॉयल्टी से संबंधित व्यवस्थाएं शामिल हैं। प्रस्तावित जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को BOT मॉडल पर विकसित करने तथा इसे केंद्र सरकार की नई नीति से छूट प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विभिन्न बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने, सड़कों के आसपास नियोजित विकास, सर्विस रोड के निर्माण, SGST एवं रॉयल्टी की प्रतिपूर्ति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बीच वित्तीय जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवासन श्री आलोक गुप्ता, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन, शासन सचिव वित्त (व्यय) डॉ. टीना सोनी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

———— सविता

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 28 नवम्बर 2026, 04:44 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan