Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान में 29 नवंबर को होगा 'फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल' का 100वां संस्करण

Updated:

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन जयपुर सहित प्रदेश के 41 जिलों में होगा।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का रविवार को राजस्थानभर में होगा भव्य आयोजन
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के 100वें संस्करण का आयोजन रविवार, 29 नवंबर को जयपुर सहित प्रदेश के 41 जिलों में किया जाएगा।

इस राष्ट्रव्यापी अभियान को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान के 11वें सप्ताह के साथ एकीकृत किया गया है।

साइकिल रैलियों का होगा आयोजन

देशभर के 700 चिन्हित स्थानों पर आयोजित होने वाले इस अभियान के तहत राजस्थान के 41 जिलों में साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। इनका नेतृत्व मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी और युवा मंडल करेंगे।

  • प्रत्येक आयोजन स्थल पर न्यूनतम 200 युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
  • इनमें MY Bharat स्वयंसेवक, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYVs), युवा क्लब, खेलो इंडिया केंद्र (KICs) और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

स्रोत: Times of Rajasthan

Source: Times of Rajasthan

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News