


राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
अपडेट:
राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत तालुका मुुख्यालयों पर पदस्थापित अध्यापकगण को वीडियो कॉन्फें्रस के जरिये दिया प्रशिक्षण: एडीजे श्री सुथार श्रीगंगानगर, 28 नवम्बर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगण सुरक्षा, ऑनलाईन सुरक्षा, रिपोर्टिंग तंत्र, निःशुल्क विधिक सहायता एवं बाल सरंक्षण तक पहुंच के बारे में शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायालय श्रीगंगानगर के मीटिंग हॉ




राजस्थान सरकार
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर
सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण के अन्तर्गत तालुका मुुख्यालयों पर पदस्थापित अध्यापकगण को वीडियो कॉन्फें्रस के जरिये दिया प्रशिक्षण: एडीजे श्री सुथार
श्रीगंगानगर, 28 नवम्बर। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बच्चों को उनके अधिकारों, व्यक्तिगण सुरक्षा, ऑनलाईन सुरक्षा, रिपोर्टिंग तंत्र, निःशुल्क विधिक सहायता एवं बाल सरंक्षण तक पहुंच के बारे में शनिवार को जिला एवं सेशन न्यायालय श्रीगंगानगर के मीटिंग हॉल में जरिये वीडियो कॉनफ्रेंस तालुका मुख्यालयों के चयनित विद्यालयों के अध्यापकगण को ‘‘सुरक्षित बचपन’’ विषय पर ऑनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम विशिष्ट न्यायाधीश श्री योगेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री रवि प्रकाश सुथार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री भारत सिडाना, सहायक निदेशक कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, श्री रोहताश यादव चीफ लीगल डिफेंस काउंसिल, डॉ. प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मानसिक रोग विशेषज्ञ, जिला चिकित्सालय, श्री प्रदीप सोनी, सूचना सहायक पुलिस थाना साईबर, श्रीगंगानगर व श्री भुवनेश शर्मा, सदस्य स्थाई लोक अदालत की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंच का संचालन श्री अमन चलाना द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम, शुरूआती चरण में विशिष्ट न्यायाधीश श्री योगेश जोशी, पोक्सो एक्ट सं. 01, श्रीगंगानगर द्वारा वी.सी. के जरिये जुड़े हुये अध्यापकगण को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी, अनिवार्य रिपोर्टिंग एवं पीड़ित बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार से सम्बंधित तथ्यों एवं अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इसी प्रकार द्वितीय सत्र के दौरान मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेम प्रकाश अग्रवाल द्वारा बच्चों पर लैंगिक अपराध घटित होने की स्थिति में उत्पन्न मानसिक आघात की पहचान, बच्चे के व्यवहार में बदलाव एवं बच्चे के भय एवं तनाव की स्थिति में शिक्षक की भूमिका तथा उपरोक्त परिस्थितियों में मानसिक सम्बल प्रदान करने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में तृतीय सत्र के दौरान साईबर पुलिस थाना से उपस्थित श्री प्रदीप सोनी, सूचना सहायक द्वारा साईबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा से सम्बंधित तथ्यों पर जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान उनके द्वारा साईबर अपराध जैसे साईबर बुलिंग, ऑनलाईन उत्पीड़न, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर ग्रूमिंग जैसे अपराध घटित होने की स्थिति में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया।
इसी प्रकार चतुर्थ चरण में श्री भुवनेश शर्मा, सदस्य स्थाई लोक अदालत द्वारा स्थाई लोक अदालत की कार्य प्रणाली, जनोपयोगी सेवाओं से सम्बंधित प्रकरणों के अधिकार क्षेत्र एवं विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम धारा 22बी के बारे में अवगत करवाया गया।
इसी क्रम में प्रशिक्षण के पंाचवें एवं अंतिम चरण में श्री रोहताश यादव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा पीड़ित प्रतिकर स्कीम, लीगल एड डिफेंस काउंसिल स्कीम एवं नालसा, रालसा द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में एडीजे श्री रवि प्रकाश सुथार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सम्मानित प्रशिक्षकों को Nalsa child friendly legal services for children Scheme 2024, बच्चों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए वी.सी. से जुडे हुये समस्त अध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। (फोटो सहित)
---------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 28 नवम्बर 2026, 05:48 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।