मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

सांचौर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का रविवार को सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप…

शेयर करें
Read in English
सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, विधायक जीवाराम चौधरी सहित पदाधिकारी रहे मौजूद

सांचौर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का रविवार को सांचौर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर निकाय चुनाव भाजपा कार्यालय, बूथ संख्या-1 पर किया गया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नजर आया।

कार्यक्रम में सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालोतरा बाबूसिंह राजगरू तथा प्रधान प्रतिनिधि सांचौर हरचंद राजपुरोहित सहित भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों से सीधे संवाद करते हैं और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों एवं जनभागीदारी से जुड़े विषयों को सामने रखते हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन की आगामी गतिविधियों तथा नगर निकाय चुनाव को लेकर भी आपसी चर्चा की।

स्रोत: nsi media

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें