जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर रविवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में खासा उत्साह नजर आया। पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए और प्रधानमंत्री के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जयपुर सांसद मंजू शर्मा सहित संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक सक्रियता का माहौल बना दिया।
