बीकानेर। नगर निगम चुनाव में भाजपा के टिकटों को लेकर चल रही माथापच्ची अब वार्डों में भी रंग दिखाने लगी है। वार्ड नंबर 62 में गोपाल अग्रवाल के नाम को लेकर विरोध ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिकट की आधिकारिक घोषणा से पहले ही स्थानीय स्तर पर उनके संभावित प्रत्याशी बनाए जाने का विरोध शुरू हो गया है।
भाजपा से जुड़े गायत्री प्रसाद ने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर गोपाल अग्रवाल की संभावित उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई है। विरोध करने वालों का कहना है कि पार्टी को टिकट तय करते समय केवल नाम या दावेदारी ही नहीं, बल्कि वार्ड की जमीनी हकीकत और स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय को भी तवज्जो देनी चाहिए।
