जयपुर । निकाय चुनाव में टिकटों को लेकर भाजपा के भीतर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में पार्टी ने लगभग सभी नाम तय कर लिए हैं, लेकिन बीकानेर नगर निगम के कुछ वार्ड अभी भी भाजपा के लिए ‘पेचीदा पहेली’ बने हुए हैं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक में टिकटों पर लंबा मंथन हुआ। बैठक में नामों के साथ-साथ स्थानीय गुटबाजी, सामाजिक समीकरण और चुनावी जीत की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
सूत्रों की मानें तो छह नगर पालिकाओं में टिकटों का पिटारा लगभग बंद हो चुका है, जबकि नगर निगम में कुछ नामों पर अंतिम सहमति बनाने की कवायद देर तक चलती रही। पार्टी शनिवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। सूची सामने आते ही यह भी साफ होगा कि किस नेता के समर्थक को टिकट मिला और किस खेमे को झटका लगा।
पालिकाओं में विधायकों की ‘चली’
