बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से करीब 40 नामों का सिंगल पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची देर रात तक जारी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला,पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सहित चयन कमेटी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 21 वार्डों और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 19 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी के भीतर व्यापक सहमति बन चुकी है। इन 40 नामों को सिंगल पैनल के रूप में प्रदेश स्तर पर भेजा गया है। अब प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।
40 अन्य वार्डों में बहु-नाम वाले पैनल
