Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के 40 नामों पर आज लग सकती है मोहर !

बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से करीब 40 नामों का सिंगल पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजा

Updated:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। पार्टी…

बीकानेर नगर निगम चुनाव : कांग्रेस के 40 नामों पर आज लग सकती है मोहर !

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में टिकट वितरण की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार बीकानेर पूर्व और बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों से करीब 40 नामों का सिंगल पैनल तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची देर रात तक जारी हो सकती है।

जानकारी के अनुसार बीकानेर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला,पूर्व मंत्री गोविन्द राम मेघवाल सहित चयन कमिटी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 21 वार्डों और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 19 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर पार्टी के भीतर व्यापक सहमति बन चुकी है। इन 40 नामों को सिंगल पैनल के रूप में प्रदेश स्तर पर भेजा गया है। अब प्रदेश नेतृत्व की मंजूरी के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।

40 अन्य वार्डों में बहु-नाम वाले पैनल

वहीं दोनों विधानसभा क्षेत्रों के शेष 40 वार्डों में प्रत्याशी चयन को लेकर अभी पूरी तरह सहमति नहीं बन पाई है। इन वार्डों के लिए तैयार किए गए पैनल में प्रत्येक वार्ड से 2 से 3 दावेदारों के नाम शामिल किए गए हैं। प्रदेश नेतृत्व इन नामों में से उपयुक्त प्रत्याशी का चयन करेगा।

टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में पिछले कई दिनों से बैठकों और रायशुमारी का दौर चल रहा है। स्थानीय स्तर पर दावेदारों की राजनीतिक सक्रियता, संगठन में भूमिका, क्षेत्र में पकड़ और जीत की संभावना जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नामों पर विचार किया गया है।

प्रदेश नेतृत्व के फैसले पर नजर

स्थानीय स्तर पर तैयार पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेजे जाने के बाद अब सभी की निगाहें कांग्रेस की पहली सूची पर टिकी हैं। यदि प्रदेश स्तर से समय पर मंजूरी मिलती है तो आज देर रात तक पहली सूची सामने आने की संभावना है।

कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के साथ ही टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं जिन वार्डों में दो से तीन नामों का पैनल भेजा गया है, वहां अंतिम निर्णय के लिए दावेदारों और उनके समर्थकों को अभी इंतजार करना होगा।

नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट को लेकर जोरदार सियासी गतिविधियां चल रही हैं। ऐसे में कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद चुनावी माहौल और अधिक गर्म होने की संभावना है।

वार्ड 74 चर्चा में - बीकानेर पश्चिम विधान सभा के वार्ड संख्या 74 के टिकट को लेकर राजनैतिक सरगर्मियातेजहै। यहां एक टिकटार्थी,पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा की पसंद है। लेकिन पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला को नाम पर एतराज है। वे इस वार्ड से अपने नजदीकी रिश्तेदार का सिंगल पैनल भेजने को लेकर खूब जोर आजमाइश की। लेकिन बाद में पैनल में एक से अधिक नाम भेजे गए।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News