मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रवासी राजस्थानियों को जोड़ने के लिए पिछले तीन वर्षों में कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स की संख्या अब 51 हो गई है।

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय चैप्टर्स की सूची

देश में फरीदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लुधियाना, वाराणसी, गंगटोक, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, पुणे, दिल्ली, रांची, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोयंबटूर, भुवनेश्वर और गुवाहाटी में राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स संचालित हैं। इसके अतिरिक्त रायपुर, लखनऊ, पटना, सिलीगुड़ी, पणजी और विशाखापट्टनम में नए चैप्टर्स की घोषणा की गई है।

स्रोत: Times of Rajasthan