चूरू। चूरू जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की उम्मीदवार कनिका सिंह (कनिका सिंह राठौड़) चूरू की नई जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को 5 मतों के अंतर से पराजित कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया।
जिला प्रमुख चुनाव को लेकर सुबह से ही चूरू के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज थीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम सामने आया तो भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कनिका सिंह राठौड़ की जीत के साथ ही भाजपा ने जिला परिषद की सत्ता अपने पक्ष में कर ली।

