मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

चूरू जिला परिषद में भाजपा का परचम, कनिका सिंह राठौड़ बनीं जिला प्रमुख

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

चूरू। चूरू जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की उम्मीदवार कनिका सिंह (कनिका सिंह राठौड़) चूरू…

शेयर करें
चूरू जिला परिषद में भाजपा का परचम, कनिका सिंह राठौड़ बनीं जिला प्रमुख
कनिका सिंह राठौड़, जिला प्रमुख चूरू

मुख्य बातें

  1. कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को 5 वोटों से दी शिकस्त
  2. जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा ने हासिल की जीत

चूरू। चूरू जिला परिषद के जिला प्रमुख चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। भाजपा की उम्मीदवार कनिका सिंह (कनिका सिंह राठौड़) चूरू की नई जिला प्रमुख निर्वाचित हुई हैं। उन्होंने कांग्रेस की प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को 5 मतों के अंतर से पराजित कर जिला प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया।

जिला प्रमुख चुनाव को लेकर सुबह से ही चूरू के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मियां तेज थीं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे थे। मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम सामने आया तो भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। कनिका सिंह राठौड़ की जीत के साथ ही भाजपा ने जिला परिषद की सत्ता अपने पक्ष में कर ली।

इस चुनाव में पांच मतों का अंतर राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है। परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया कि जिला परिषद की सत्ता हासिल करने के लिए दोनों प्रमुख दलों के बीच कड़ा मुकाबला था। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश बुडानिया को मिली हार पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका है।

सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर जिला प्रमुख चुनाव में हुआ। कांग्रेस के पास 21 सदस्यों के साथ स्पष्ट बहुमत था, जबकि भाजपा के पास केवल 17 सदस्य थे। इसके बावजूद भाजपा की कनिका सिंह राठौड़ ने 22 वोट हासिल कर कांग्रेस की प्रकाश बुडानिया को 17 वोटों से हराया। यानी कांग्रेस के चार सदस्यों की क्रॉस वोटिंग ने पूरा चुनावी गणित बदल दिया।

भाजपा की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई और नवनिर्वाचित जिला प्रमुख को बधाई दी।

इस जीत के साथ भाजपा ने चूरू जिला परिषद में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया है, वहीं कांग्रेस को अब हार के कारणों की समीक्षा करनी होगी।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें