जयपुर। राजस्थान में कंप्यूटर क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती-2026 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और भर्ती के तहत कुल 3,951 पदों पर चयन किया जाना है। इनमें 3,629 पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक तथा 322 पद वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के हैं।
आवेदन में संशोधन का अवसर-भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में जिन अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, उनके लिए आवेदन संशोधन की सुविधा निर्धारित की गई थी। भर्ती विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन में संशोधन से संबंधित प्रक्रिया और शर्तों का उल्लेख किया गया है। अभ्यर्थियों को संशोधन करते समय विशेष सावधानी बरतने और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करने की सलाह दी गई है।
3951 पदों पर होगी भर्ती-RSSB की इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए कंप्यूटर अनुदेशकों का चयन किया जाना है। पदों का विवरण इस प्रकार है—
