Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: आवेदन संशोधन का मौका, 3951 पदों पर है भर्ती

Updated:

जयपुर। राजस्थान में कंप्यूटर क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर…

राजस्थान कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती 2026: आवेदन संशोधन का मौका, 3951 पदों पर है भर्ती

Highlights

  1. भर्ती के तहत कुल 3,951 पदों पर चयन किया जाना है
  2. रिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को हुई
  3. अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट का इंतजार है

जयपुर। राजस्थान में कंप्यूटर क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की बेसिक एवं वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती-2026 से जुड़ी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और भर्ती के तहत कुल 3,951 पदों पर चयन किया जाना है। इनमें 3,629 पद बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक तथा 322 पद वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के हैं।

आवेदन में संशोधन का अवसर-भर्ती के ऑनलाइन आवेदन में जिन अभ्यर्थियों से किसी प्रकार की त्रुटि रह गई है, उनके लिए आवेदन संशोधन की सुविधा निर्धारित की गई थी। भर्ती विज्ञापन में ऑनलाइन आवेदन में संशोधन से संबंधित प्रक्रिया और शर्तों का उल्लेख किया गया है। अभ्यर्थियों को संशोधन करते समय विशेष सावधानी बरतने और अंतिम रूप से आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों की जांच करने की सलाह दी गई है।

3951 पदों पर होगी भर्ती-RSSB की इस भर्ती में माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के लिए कंप्यूटर अनुदेशकों का चयन किया जाना है। पदों का विवरण इस प्रकार है—

बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक — 3,629 पद

वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक — 322 पद

कुल — 3,951 पद

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मई से शुरू हुए थे और आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई थी।

परीक्षा हो चुकी है-इस भर्ती की परीक्षा भी अगस्त में आयोजित की गई। वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 22 अगस्त और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक की परीक्षा 23 अगस्त 2026 को हुई। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़े अपडेट का इंतजार है।

अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

भर्ती से संबंधित परीक्षा, परिणाम, उत्तर कुंजी और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। बोर्ड की वेबसाइट पर भर्ती संबंधी विज्ञापन और अन्य सूचनाएं उपलब्ध रहती हैं।

Source: NSI MEDIA

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News