बारां, 25 नवंबर। देव दीपावली के पावन पर्व पर दीपों की जगमगाहट के बीच लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश भी रोशन हुआ। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के तहत जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित नहीं रहे, इस उद्देश्य से मंगलवार को मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में स्वीप दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपदान, रंगोली, आरती एवं मतदाता जागरूकता गीतों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची मातृशक्ति ने रंगोली एवं दीप सजाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संकल्प को उत्सवी स्वरूप प्रदान किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय के एओ प्रमोद राठौड़ एवं सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने उपस्थित मतदाताओं के साथ मनिहारा सरोवर पर आरती की। इसके पश्चात एसआईआर की आकृति में सजाई गई दीपमाला के माध्यम से दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी के बीच आयोजित इस गतिविधि ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ते हुए मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।
शपथ के साथ लिया शत-प्रतिशत पंजीयन का संकल्प