मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में स्वीप दीपदान महोत्सव आयोजित, मातृशक्ति ने रंगोली और दीप सजाकर दिया शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन का संदेश दीपमाला से उकेरी एसआईआर की आकृति, युवाओं एवं पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया प्रेरित

अपडेट:

बारां, 25 नवंबर। देव दीपावली के पावन पर्व पर दीपों की जगमगाहट के बीच लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश भी रोशन हुआ। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के तहत जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित नहीं रहे, इस उद्देश्य से मंगलवार को मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में स्वीप दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपदान, रंगोली, आरती एवं मतदाता जागरूकता गीतों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन का संदेश जन-जन

शेयर करें

बारां, 25 नवंबर। देव दीपावली के पावन पर्व पर दीपों की जगमगाहट के बीच लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश भी रोशन हुआ। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 के तहत जिले में कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में पंजीयन से वंचित नहीं रहे, इस उद्देश्य से मंगलवार को मनिहारा महादेव मंदिर परिसर में स्वीप दीपदान महोत्सव आयोजित किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में दीपदान, रंगोली, आरती एवं मतदाता जागरूकता गीतों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। पारंपरिक वेशभूषा में पहुंची मातृशक्ति ने रंगोली एवं दीप सजाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के संकल्प को उत्सवी स्वरूप प्रदान किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर बालमुकुंद असावा तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप शिवेंद्र प्रताप के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में जिला निर्वाचन कार्यालय के एओ प्रमोद राठौड़ एवं सह प्रभारी स्वीप अमित भार्गव ने उपस्थित मतदाताओं के साथ मनिहारा सरोवर पर आरती की। इसके पश्चात एसआईआर की आकृति में सजाई गई दीपमाला के माध्यम से दीपदान किया गया। दीपों की रोशनी के बीच आयोजित इस गतिविधि ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के उद्देश्य को धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन से जोड़ते हुए मतदाता जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया।

शपथ के साथ लिया शत-प्रतिशत पंजीयन का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को लोकतांत्रिक परंपराओं एवं संवैधानिक मूल्यों की मर्यादा बनाए रखने तथा धर्म, जाति, वर्ग, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही युवाओं एवं पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, पंजीयन की पात्रता रखने वाले परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकृत होना आवश्यक है।

रंगोली और दीपों से साकार किया लोकतंत्र का उत्सव

मतदाता जागरूकता गीतों ने कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का संचार किया। पारंपरिक चुनरी वेशभूषा में पहुंची महिला मतदाताओं ने आकर्षक रंगोलियां सजाईं तथा उनमें एसएसआर एवं मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश उकेरे। दीपकों से सजी रंगोलियों ने देव दीपावली के उत्सव को मतदाता जागरूकता के रंगों से सराबोर कर दिया। मातृशक्ति सहित उपस्थित मतदाताओं ने दीपदान के साथ शत-प्रतिशत मतदाता पंजीयन के संकल्प को दोहराते हुए पात्र युवाओं एवं नागरिकों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मंजू राठौर, सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहिनी सागवान, समाजसेविका शकुन्तला नागर, स्मिता भार्गव, निशा नागर, प्रीति भार्गव, कैंपस एंबेसडर प्रिया नागर, ईएलसी अध्यक्ष सुहानी सोपरा, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा, स्वीप सदस्य, मंदिर परिसर में उपस्थित मतदाता एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बारां) · 25 नवम्बर 2026, 06:08 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 कर

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 करोड़ की लागत से होगा निर्माण , 2 वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य अगले वर्ष साकार होगा हवाई सेवा का सपना , दो वर्षों में

राजस्थान

देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा , अब 51 चैप्टर वर्ष 2023 में थे केवल 12 चैप्टर , पिछले तीन वर्षों में 39 नए बनाए अब न्यूयॉर्क से ऑकलैंड और दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक फैला प्रवासी राजस्थानी चैप्टर नेटवर्क

राजस्थान