मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

केन्द्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर जिले के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

अपडेट:

बीकानेर/जयपुर , 25 नवंबर। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया। इस इकाई का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रमाण-आधारित उपचारों के माध्यम से त्वचा , बाल एवं समग्र स्वास्थ्य एवं सौंदर्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं स्वास्थ्य संवर्धन करना है। केन्द्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करने , प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझने तथा मानव कल्याण

शेयर करें
केन्द्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर जिले के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम भी हुआ आयोजित

बीकानेर/जयपुर , 25 नवंबर। केन्द्रीय कानून मंत्री श्री

अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में

आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया। इस इकाई का उद्देश्य आयुर्वेद के

प्रमाण-आधारित उपचारों के माध्यम से त्वचा , बाल एवं समग्र स्वास्थ्य एवं सौंदर्य

संबंधी समस्याओं का उपचार एवं स्वास्थ्य संवर्धन करना है।

केन्द्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से

आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करने , प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक

दृष्टिकोण के साथ समझने तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का

आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के

विस्तार , नवाचार ,

अनुसंधान एवं

गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई

है।

स्वामी विमर्शानंद महाराज ने आयुर्वेद

की पुरातन परंपरा और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्त्व के बारे में बताया। जीवन

में आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के

कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. प्रमोद

मिश्रा ने काॅस्मेटोलाॅजी इकाई की आवश्यकता और कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस इकाई का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान एवं आधुनिक

वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डाॅ. के. सी. अरोड़ा ने आयुर्वेद में त्वचा

एवं बालों से संबंधित रोगों के प्रमाण-आधारित उपचारों की जानकारी दी। उन्होंने

बताया कि महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई के माध्यम से त्वचा एवं

बालों के विभिन्न विकारों के लिए आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श सेवाएं

संचालित की जा रही है।

इस दौरान नवप्रवेशित बीएएमएस

विद्यार्थियों के लिए आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम आयोजित किया गया।

———

हरिशंकर आचार्य/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बीकानेर, जिला जयपुर) · 25 नवम्बर 2026, 07:03 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 कर

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी कोटा को बनाएंगे नम्बर 1 शहर -लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला लोकसभा अध्यक्ष ने कोटा जिले में क्रिकेट स्टेडियम और एक्वाटिक सेंटर का किया शिलान्यास 130 करोड़ की लागत से होगा निर्माण , 2 वर्ष में कार्य पूरा करने का लक्ष्य अगले वर्ष साकार होगा हवाई सेवा का सपना , दो वर्षों में

राजस्थान

देश-विदेश में बढ़ा राजस्थान फाउंडेशन का दायरा , अब 51 चैप्टर वर्ष 2023 में थे केवल 12 चैप्टर , पिछले तीन वर्षों में 39 नए बनाए अब न्यूयॉर्क से ऑकलैंड और दिल्ली से तिरुवनंतपुरम तक फैला प्रवासी राजस्थानी चैप्टर नेटवर्क

राजस्थान