राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय, श्रीगंगानगर दो नशा मुक्ति केन्द्रों का ब्लॉक स्तरीय समिति ने किया औचक निरीक्षण श्रीगंगानगर, 25 नवम्बर। राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त नशा मुक्ति केन्द्रों की व्यवस्थाओं एवं संचालन की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को एसडीएम सादुलशहर की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय समिति द्वारा क्षेत्र के दोनों नशा मुक्ति केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण दल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री वीरेंद्र पाल सिंह, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लक्ष्य सिंह, तहसीलदार सादुलशहर श्री नितिन तथा ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर श्री राजकुमार शामिल रहे। समिति द्वारा दोनों नशा मुक्ति केन्द्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं संचालन गतिविधियों का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों केन्द्रों का संचालन संतोषप्रद पाया गया।  समिति ने नशा मुक्ति केन्द्रों के माध्यम से नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने पर जोर दिया। (फोटो सहित) --------

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 25 नवम्बर 2026, 07:16 PM — मूल विज्ञप्ति