





जयपुर , 25 नवम्बर। केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय
परिवर्तन संबंधी उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों ने बुधवार को मुख्य सचिव श्री वी.
अपडेट:
जयपुर , 25 नवम्बर। केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय परिवर्तन संबंधी उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों ने बुधवार को मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति की ओर से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा , पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के पूर्व महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद की सदस्य डॉ. शमिका रवि ने भाग लिया। समिति ने परिवहन , पंजीयन एवं मुद्रांक तथा पुलिस सहित विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों की







जयपुर , 25 नवम्बर। केंद्र सरकार की जनसांख्यिकीय
परिवर्तन संबंधी उच्चस्तरीय समिति के सदस्यों ने बुधवार को मुख्य सचिव श्री वी.
श्रीनिवास एवं राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। समिति की ओर से उत्तर
प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्रा , पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के
पूर्व महानिदेशक श्री बालाजी श्रीवास्तव तथा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद
की सदस्य डॉ. शमिका रवि ने भाग लिया।
समिति ने परिवहन , पंजीयन एवं मुद्रांक तथा पुलिस सहित
विभिन्न विभागों से प्राप्त आंकड़ों की समीक्षा की। सदस्यों ने इन आंकड़ों के आधार
पर प्रदेश में हो रहे जनसांख्यिकीय बदलावों और उनके प्रभावों पर चर्चा की।
समिति को राज्य सरकार की सुशासन एवं
जनकेंद्रित प्रशासन की पहल से अवगत कराया गया। जनआधार के अंतर्गत 8.09 करोड़ से अधिक निवासियों के अभिलेख ,
पहचान सत्यापन
की व्यवस्था और समयबद्ध जन्म पंजीकरण में हुए सुधार की जानकारी दी गई।
वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के द्वितीय
चरण में 184
चिह्नित गांवों के विकास तथा शिक्षा , सड़क संपर्क एवं ग्राम अवसंरचना से संबंधित 101 कार्यों के प्रस्ताव केंद्र सरकार को
अनुमोदन हेतु भेजे जाने की जानकारी भी प्रस्तुत की गई।
बैठक में पुलिस महानिदेशक श्री राजीव
कुमार शर्मा , अतिरिक्त
मुख्य सचिव गृह श्री भास्कर आत्माराम सावंत , अतिरिक्त मुख्य सचिव जनजाति क्षेत्रीय
विकास श्री कुंजीलाल मीणा , अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आसूचना श्री प्रफुल्ल
कुमार एवं जनगणना कार्य निदेशालय के निदेशक श्री विष्णु चरण मलिक सहित वरिष्ठ
अधिकारी उपस्थित रहे।
———
ईशा/रवीन्द्र
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 25 नवम्बर 2026, 07:28 PM — मूल विज्ञप्ति
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।