मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर नगर निगम चुनाव : वार्ड 28 से भाजपा की मधु सुराणा ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ पहुंचकर पेश की दावेदारी

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी मधु सुराणा ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के…

शेयर करें
बीकानेर नगर निगम चुनाव :  वार्ड 28 से भाजपा की मधु सुराणा ने भरा नामांकन, समर्थकों के साथ पहुंचकर पेश की दावेदारी

बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर शहर में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 28 से भाजपा प्रत्याशी मधु सुराणा ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। नामांकन के दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों के बीच उत्साह नजर आया और नामांकन के साथ ही वार्ड में चुनावी माहौल गरमा गया।

मधु सुराणा के मैदान में उतरने से वार्ड 28 का मुकाबला रोचक हो गया है। भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में एकजुटता दिखाई।

गौरतलब है कि मधु सुराणा भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहन सुराणा की पत्नी हैं। ऐसे में उनके चुनाव मैदान में उतरने को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। मोहन सुराणा की राजनीतिक सक्रियता और पार्टी में पकड़ का असर भी चुनावी समीकरणों पर पड़ सकता है।

नामांकन के बाद अब वार्ड 28 में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की उम्मीद है। भाजपा प्रत्याशी के सामने स्थानीय मुद्दों, वार्ड के विकास और मतदाताओं के बीच पकड़ को लेकर मुकाबला देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों का प्रचार अभियान तेज होने के साथ वार्ड की सियासत और गरमाने के आसार हैं।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें