बीकानेर। नगर निगम चुनाव का रण सजने लगा है। 80 वार्डों वाले बीकानेर नगर निगम में अब तक 43 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। शनिवार को 42 उम्मीदवारों ने 43 पर्चे दाखिल किए, जबकि गुरुवार को एक नामांकन जमा हुआ था। हालांकि असली तस्वीर सोमवार को साफ होने की उम्मीद है, क्योंकि नामांकन की अंतिम तारीख सोमवार है और भाजपा-कांग्रेस सहित कई दावेदार अभी पार्टी सिंबल और बी-फॉर्म के इंतजार में हैं।
अब तक सामने आए नामांकन में कांग्रेस और भाजपा के अलावा RLP, CPI(M), AAP, BSP और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी ताल ठोक दी है। यानी इस बार निगम चुनाव का मुकाबला सिर्फ दो प्रमुख दलों तक सीमित रहने वाला नहीं है।
इन वार्डों में उतरे प्रत्याशी-अब तक दाखिल नामांकन के अनुसार वार्ड 1 में आरएलपी से मेहरुनिशा और मोबीना बानो तथा कांग्रेस से चंद्रकला और सरोज देवी ने पर्चे भरे हैं। वार्ड 2 में सुरेंद्र स्वामी निर्दलीय मैदान में हैं। वार्ड 3 में मुरली गहलोत और आनन्द भाटी ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 6 में मूलचंद भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
