बीकानेर। गांवों की चौपालों से लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों तक इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है—आखिर बीकानेर जिला परिषद की सत्ता किसके हाथ लगेगी? भाजपा और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। किसी को अपनी जीत का भरोसा है तो किसी को भीतरघात का डर सता रहा है। प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने आंकड़े गिन रहे हैं, लेकिन असली तस्वीर 20 नवंबर को मतगणना के बाद सामने आएगी।
जिला परिषद के 41 वार्डों में हुए चुनाव ने दोनों प्रमुख दलों के सामने प्रतिष्ठा की लड़ाई है । लेकिन अबतक की चुनावी रिपोर्ट्स से अनुमान लगाया जा रह है कि जिला प्रमुख कांग्रेस का ही बनने जा रहा है । बीजेपी को जिला प्रमुखी के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है म
कहीं जीत का दावा, कहीं भीतरघात की चर्चा
चुनाव के दौरान कई वार्डों में मुकाबला इतना दिलचस्प रहा कि राजनीतिक समीकरण आखिरी समय तक बदलते रहे। कहीं पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को बागियों ने चुनौती दी तो कहीं जातीय समीकरण और स्थानीय प्रभाव ने मुकाबले को रोचक बना दिया। लेकिन कांग्रेस, बीजेपी से आगे दिखाई दे रही है ।
