मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पूगल की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव कल

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

220 वार्डों में ग्रामीण मतदाताओं की अहम भूमिका, पंचायत चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मियां

शेयर करें
पूगल की 30 ग्राम पंचायतों में  सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव कल

बीकानेर। जिले की पूगल पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी 30ग्राम पंचायतों में कल यानि 24 अक्टूबर को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव के लिए मतदान होगा ।

क्षेत्र में मतदाता सूची के अनुसार कुल 55,176 मतदाता पंजीकृत हैं। वहीं, इन ग्राम पंचायतों में कुल 220 वार्ड हैं। मतदान 24 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा । अगले दिन यानि 25 को उप सरपंच के चुनाव निर्धारित है ।

30 ग्राम पंचायतों में 55 हजार से अधिक मतदाता

पूगल पंचायत समिति क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में कुल 55,176 मतदाता हैं। इन मतदाताओं को अपने गांव की सरकार चुनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। वहीं, 220 वार्डों में चुनावी गतिविधियों के चलते ग्रामीण राजनीति में हलचल बढ़ने की संभावना है।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें