Skip to content
हिन्दी
BREAKING

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा, ICDS में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे, PMMVY में 104% उपलब्धि - बेटी बचाओ में 5.18 लाख लाभान्वित, कौशल विकास और STRI योजना को गति देने के निर्देश

Updated:

जयपुर, 23 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता मंत्री श्रीमती दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस निदेशालय तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) एवं बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  अतिरिक्त मुख्य सचिव बाल अधिकारिता श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम तथा बाल अधिकारिता आयुक्त श्री निकया गोहाएन एवं आईसीडीएस निदेशक श्री वासुदेव मालावत की उपस्थिति में आईसीडीएस और महिला अधिक

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की महिला एवं बाल विकास तथा बाल अधिकारिता विभाग की संयुक्त समीक्षा, ICDS में राजस्थान राष्ट्रीय औसत से आगे, PMMVY में 104% उपलब्धि - बेटी बचाओ में 5.18

जयपुर, 23 नवम्बर। उप मुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल अधिकारिता मंत्री श्रीमती दिया कुमारी की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग (आईसीडीएस निदेशालय तथा महिला अधिकारिता निदेशालय) एवं बाल अधिकारिता विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

अतिरिक्त मुख्य सचिव बाल अधिकारिता श्री दिनेश कुमार, शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती पूनम तथा बाल अधिकारिता आयुक्त श्री निकया गोहाएन एवं आईसीडीएस निदेशक श्री वासुदेव मालावत की उपस्थिति में आईसीडीएस और महिला अधिकारिता निदेशालय तथा बाल अधिकारिता विभाग की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

महिला एवं बाल विकास मंत्री दिया कुमारी ने निदेशालय समेकित बाल विकास सेवाएं तथा महिला अधिकारिता निदेशालय की बजट घोषणाओं और योजनाओं एवं परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया—

1. राष्ट्रीय औसत से बेहतर: कुल 62,121 आंगनबाड़ी केंद्रों में से 99.78% नियमित संचालित (राष्ट्रीय औसत 95%), 25 जिलों में 100% संचालन। 2. नन्द घर: 7,500 के लक्ष्य के विरुद्ध अनिल अग्रवाल फाउंडेशन के सहयोग से 4,085 केंद्र विकसित। 3. PMMVY में 104% उपलब्धि: 2.53 लाख लक्ष्य के विरुद्ध 2,66,089 लाभार्थी पंजीकृत, ₹96.79 करोड़ वितरित। 4. किशोरी योजना: 27 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू, 50,000 से अधिक किशोरियों को लाभ। 5. डिजिटलीकरण: FRS से THR वितरण 94.54%, APAAR ID में राजस्थान 34.27% (राष्ट्रीय औसत 31.92% से अधिक)। 6. बुनियादी ढांचा: 99.24% केंद्रों में पेयजल, 2,287 की मरम्मत पूर्ण, 3,800 केंद्रों के जीर्णोद्धार हेतु ₹145.18 करोड़ के तकमीने, 1,204 केंद्रों में बिजली कनेक्शन। केंद्रांश का 83.85% उपयोग। खिलौना बैंक, अमावस्या को PAM बैठक और मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन के निर्देश।

महिला अधिकारिता निदेशालय की योजनाओं और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन को गति देने के निर्देश—

उप मुख्यमंत्री ने महिला अधिकारिता निदेशालय की लाडो प्रोत्साहन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उनके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बजट घोषणा 2026-27: STRI योजना: बालिकाओं/महिलाओं को आत्मरक्षा, मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी जानकारी व साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु 1 लाख महिलाओं को प्रशिक्षण लक्ष्य।

केंद्र प्रवर्तित योजनाएं: - बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: 2026-27 में 1,619 गतिविधियों से 5,18,795 लाभान्वित, वर्तमान कार्यकाल में 3,498 गतिविधियों से 16,08,172 प्रतिभागी। - वन स्टॉप सेंटर (सखी): 41 जिलों में 52 केंद्र, वर्तमान कार्यकाल में 25,899 महिलाओं को सहायता। 2026-27 में ₹8.27 करोड़ में से ₹7.63 करोड़ (92.26%) व्यय। - महिला हेल्पलाइन 181: वर्तमान कार्यकाल में 26,924 प्रकरणों में त्वरित सहायता।

राज्य की फ्लैगशिप योजनाएं: - लाडो प्रोत्साहन: ₹320 करोड़ प्रावधान में से ₹161.05 करोड़ व्यय, प्रथम किस्त 95.01%, द्वितीय 94.50% उपलब्धि। - महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र: 266 केंद्र, 92,746 में से 91,164 प्रकरण निस्तारित। - पन्नाधाय केंद्र: 8.09 लाख स्कूली बालिकाओं को परामर्श। - मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम: 3,951 आवेदन स्वीकृत, ₹417.97 करोड़ ऋण। - कौशल विकास: RS-CIT में 75,448, RS-CFA में 5,004, RS-CSEP में 3,557 लाभान्वित। कौशल सामर्थ्य में 17,435, शिक्षा सेतु में 1,04,090 ड्रॉपआउट बालिकाएं जुड़ीं। - अमृता हाट: अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक 19 मेलों का आयोजन। - सामूहिक विवाह: 1,913 जोड़े लाभान्वित। - वर्क फ्रॉम होम: 56,285 अवसर सृजित, 8,483 महिलाओं को रोजगार। - साथिन: 11,272 में से 10,911 कार्यरत।

बाल अधिकारिता विभाग— उप मुख्यमंत्री ने बाल गृहों में निवासरत बच्चों के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित करने पर विशेष जोर दिया।

1. कौशल विकास: जोधपुर कौशल केंद्र का पुनर्संचालन कर राज्य स्तरीय बनाना, 18-21 वर्ष के CICL/CNCP बच्चों को प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, होटल प्रबंधन प्रशिक्षण, RSLDC को निजी कौशल विश्वविद्यालय से समन्वय के निर्देश। 2. आधारभूत संरचना: 14 जिलों में Child Care institution (CCI) के नवीन भवन प्रस्ताव वित्त विभाग को, नए JJB/CWC कार्यालयों हेतु PWD से समन्वय, Child in conflict with law (CICL)/ Child in need of care and protection (CNCP) के लिए पृथक गृह और सौर ऊर्जा संयंत्र। 3. बजट क्रियान्वयन: 2024-25 के राजकीय आवासीय विद्यालय शीघ्र खोलना, 'सरस्वती हाफ-वे होम' पत्रावली आगे बढ़ाना, कॉर्पस फंड मामलों का एक सप्ताह में निस्तारण। 4. प्रशासनिक सुधार: लंबित वेतन प्रकरणों का निस्तारण, आयोग/CWC/JJB में रिक्त पद भरने हेतु ACS स्तर पर समन्वय, FCRA विवरण साझा करने के निर्देश। —————— गजाधर/आकाश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 06:04 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan