Skip to content
हिन्दी
BREAKING

श्री देवनानी बोले- विद्यालयों के उत्सवों को भारतीयता से जोड़ें ताकि बच्चे भारतीय होने के गर्व की अनुभूति कर सकें

Updated:

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भविष्य हैं। अभिभावक एक समय का भोजन बच्चों के साथ जरूर करें, पूजा पाठ में बच्चों को अपने साथ बिठाएं, बच्चों में संस्कार गढ़ें, उन्हें पर्याप्त समय दें ताकि भविष्य में बच्चे भी अपने परिवारजनों को समय देना सीख सके। श्री देवनानी ने आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में बच्चों को समय नहीं देने वाली अभिभावकों की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत में योगदान देने और सुदृढ़ भविष्य के

श्री देवनानी बोले- विद्यालयों के उत्सवों को भारतीयता से जोड़ें ताकि बच्चे भारतीय होने के गर्व की अनुभूति कर सकें

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि नन्हे मुन्ने बच्चे भारत का भविष्य हैं। अभिभावक एक समय का भोजन बच्चों के साथ जरूर करें, पूजा पाठ में बच्चों को अपने साथ बिठाएं, बच्चों में संस्कार गढ़ें, उन्हें पर्याप्त समय दें ताकि भविष्य में बच्चे भी अपने परिवारजनों को समय देना सीख सके। श्री देवनानी ने आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में बच्चों को समय नहीं देने वाली अभिभावकों की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत में योगदान देने और सुदृढ़ भविष्य के लिए यह आज की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। श्री देवनानी ने कहा कि आज आप बच्चों को संभालोगे तो भविष्य में बच्चे भी आपका ध्यान रखेंगे।

स्पीकर श्री देवनानी रविवार को यहां प्रताप नगर में रावत पब्लिक स्कूल के 18 वें वार्षिक उत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। बच्चों को पुरस्कृत किया तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। श्री देवनानी ने विद्यालय की स्मारिका और रावत टाइम्स का विमोचन भी किया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्यनरत बच्चे अभिभावक और शिक्षक गण मौजूद थे।

————

लोकेश/प्रियंका

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 29 नवम्बर 2026, 06:18 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल र

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल रैली में लगभग 900 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Rajasthan
निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन का किया शुभारंभ श्री देवनानी बोले- लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

Rajasthan