Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल रैली में लगभग 900 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Updated:

जयपुर, 29 नवंबर। फिट इंडिया अभियान के तहत ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का रविवार को जयपुर में अमर जवान ज्योति से विधानसभा से नगर निगम होते हुए रामबाग सर्किल से अम्बेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ौदा  से  लोकसभा सांसद हिमांग जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ साथ सहभागिता भी की। इस अवसर पर पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे। 5 किमी लम्बी इस साइकिल रैली के आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों, साइकिल

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल र

जयपुर, 29 नवंबर। फिट इंडिया अभियान के तहत ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का रविवार को जयपुर में अमर जवान ज्योति से विधानसभा से नगर निगम होते हुए रामबाग सर्किल से अम्बेडकर सर्किल से अमर जवान ज्योति तक भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ौदा  से  लोकसभा सांसद हिमांग जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाने के साथ साथ सहभागिता भी की। इस अवसर पर पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी उपस्थित रहे। 5 किमी लम्बी इस साइकिल रैली के आयोजन का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों, साइकिलिंग और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में  विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल  और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों सहित करीब 900 प्रतिभागियों ने  उत्साह के साथ भागीदारी निभाई।

इस दौरान प्रतिभागियों ने फिटनेस, सामूहिक सहभागिता एवं सक्रिय जीवनशैली का संदेश दिया।

कार्यक्रम का समन्वय भारतीय खेल प्राधिकरण  की सहायक निदेशक एवं राजस्थान प्रभारी श्रीमती साहिला सैमसन ने किया। आयोजन में विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, सुरक्षा बलों के जवानों एवं फिटनेस प्रेमियों की सहभागिता ने सामूहिक रूप से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुआत की थी। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने 17 दिसंबर 2024 को ‘फिट इंडिया-संडेज़ ऑन साइकिल’ पहल का शुभारंभ किया था। इसका 100वां संस्करण इस पहल की उल्लेखनीय उपलब्धि है। अब तक देशभर में इस अभियान के अंतर्गत लगभग 40 लाख  सहभागिताएं दर्ज की गई हैं तथा करीब 10 हजार स्थानों पर प्रत्येक सप्ताह आयोजन हो रहे हैं। देशभर में 6 हजार से अधिक फिट इंडिया नमो साइक्लिंग क्लब भी स्थापित किए गए हैं।

इस वर्ष ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण #IndiaReady4Olympics थीम को समर्पित रहा। इसके माध्यम से देश में ओलंपिक खेलों के प्रति आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फिटनेस, सामुदायिक सहभागिता और खेल संस्कृति को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हेमंत सिंह एवं MY Bharat के सहायक निदेशक शरद त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

...

हेमन्त/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 29 नवम्बर 2026, 07:52 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन का किया शुभारंभ श्री देवनानी बोले- लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

Rajasthan