Skip to content
हिन्दी
BREAKING

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन का किया शुभारंभ श्री देवनानी बोले- लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

Updated:

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि निर्णय से असहमति हो सकती है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा का भाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना देना ही पत्रकारिता नहीं है, समाचारों का विश्लेषण होना चाहिए और आमजन की समस्याएं शासन तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। एक पत्रकार का एक- एक शब्द महत्वपूर्ण होता है वह नेरेटिव बन जाते है। श्री देवनानी ने रविवार को यहां विद्याधर नगर स्थित परशुराम भवन में नेशनल यून

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि निर्णय से असहमति हो सकती है लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा का भाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूचना देना ही पत्रकारिता नहीं है, समाचारों का विश्लेषण होना चाहिए और आमजन की समस्याएं शासन तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संवाद समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। एक पत्रकार का एक- एक शब्द महत्वपूर्ण होता है वह नेरेटिव बन जाते है।

श्री देवनानी ने रविवार को यहां विद्याधर नगर स्थित परशुराम भवन में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रीय अधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। अधिवेशन में विधायक श्री गोपाल शर्मा सहित देशभर से आए पत्रकारों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

श्री देवनानी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारिता केवल समाचारों के संकलन और प्रसारण का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को दिशा देने के साथ ही शासन और आमजन के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में पत्रकारिता के सामने नई चुनौतियां और अवसर दोनों हैं। ऐसे समय में तथ्यपरक समाचार, विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के प्रति भी पत्रकारों को सजग रहना चाहिए।

श्री देवनानी ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में पत्रकार संगठनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) इस दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इस अधिवेशन में होने वाले विचार-विमर्श से पत्रकारिता जगत को नई दिशा मिलेगी तथा पत्रकारों के हितों से जुड़े विषयों को मजबूती मिलेगी।

श्री देवनानी ने सभी पत्रकारों से लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपनी लेखनी के माध्यम से सकारात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विधायक श्री गोपाल शर्मा ने पत्रकारिता जगत की चुनौतियां और समाधान के बारे में जानकारी दी। समारोह को राकेश शर्मा, राकेश थपलियाल, संजय सैनी और सुरेश पारीक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकारों का श्री देवनानी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

———

लोकेश/प्रियंका

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 29 नवम्बर 2026, 06:13 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल र

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल रैली में लगभग 900 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Rajasthan