Skip to content
हिन्दी
BREAKING

सनातन है तो हम हैं - श्री देवनानी  श्री देवनानी ने पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर के प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि में लोगों को दी प्रेरणा श्री देवनानी ने संतों से लिया आशीर्वाद

Updated:

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन है तो हम हैं। सनातन के लिए ही हम सिंध छोड़कर आए थे। सनातन की प्रगति के लिए हमें तन मन और धन से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन से नई पीढ़ी को जोड़ना होगा। स्पीकर श्री देवनानी रविवार को यहां मानसरोवर स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने संत भगत प्रकाश से आशीर्वाद लिया। ‌श्री देवनानी ने

सनातन है तो हम हैं - श्री देवनानी  श्री देवनानी ने पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर के प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि में लोगों को दी प्रेरणा श्री देवनानी ने संतों से लिया आशीर्वा

जयपुर, 29 नवंबर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि सनातन है तो हम हैं। सनातन के लिए ही हम सिंध छोड़कर आए थे। सनातन की प्रगति के लिए हमें तन मन और धन से सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि सनातन से नई पीढ़ी को जोड़ना होगा।

स्पीकर श्री देवनानी रविवार को यहां मानसरोवर स्थित झूलेलाल मंदिर प्रांगण में पूज्य सिंधी पंचायत मानसरोवर द्वारा आयोजित प्रथम वार्षिक उत्सव संकल्प से सिद्धि समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने संत भगत प्रकाश से आशीर्वाद लिया।

‌श्री देवनानी ने कहा कि सत्संग का मानव जीवन में महत्व है।  संत सेवा और सद कार्यों में समय देना चाहिए। सनातन का संकल्प लेना पावन कार्य है। समाज को जोड़े रखने में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग के लिए लोगों को प्रेरित किया।

इस मौके पर भामाशाहों का सम्मान किया गया। संत भगत प्रकाश के प्रवचनों का श्री देवनानी ने श्रवण किया। समारोह में समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

———

लोकेश/प्रियंका

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 29 नवम्बर 2026, 06:07 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल र

जयपुर में ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण का भव्य आयोजन सांसद हिमांग जोशी और पैरालंपियन सुंदर सिंह गुर्जर भी हुए शामिल अमर जवान ज्योति से आयोजित 5 किलोमीटर साइकिल रैली में लगभग 900 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Rajasthan
निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया)

निर्णय से असहमत हो सकते हैं, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं के प्रति अश्रद्धा नहीं होनी चाहिए- श्री देवनानी विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन का किया शुभारंभ श्री देवनानी बोले- लोकतंत्र की मजबूती में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण

Rajasthan