Skip to content
हिन्दी
BREAKING

संपर्क पोर्टल प्रकरणों का हो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : सुराणा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति व संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- संपर्क पोर्टल प्रकरणों का हो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : सुराणा जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति व संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश चूरू, 23 नवंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की गतिविधियों, संचालित योजनाओं — कार्यक्रमों

संपर्क पोर्टल प्रकरणों का हो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : सुराणा 
 जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति व संपर्

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- संपर्क पोर्टल प्रकरणों का हो समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण : सुराणा

जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति व संपर्क पोर्टल प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चूरू, 23 नवंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की गतिविधियों, संचालित योजनाओं — कार्यक्रमों व संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान के निर्वाचन के मध्यनजर निर्वाचन कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं। सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ निर्वाचन कार्य में आवश्यक मशीनरी एवं संसाधनों का समुचित प्रबंध किया जाए। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं में आम चुनाव— 2026 के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं भी दीं।

उन्होंने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी अधिकारी इन प्रकरणों को गंभीरता से लें तथा उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। प्रत्येक अधिकारी अपने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि निस्तारण निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक तरीके से हो। उन्होंने कहा कि आमजन से किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संभावित सूखे अथवा चारे की कमी जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पशुधन के लिए चारे की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला कलक्टर ने खाद्य सुरक्षा योजना, पीएम-कुसुम योजना, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, अटल प्रगति पथ, स्वच्छ भारत मिशन एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से योजनावार प्रगति की जानकारी लेते हुए अपेक्षित प्रगति लाने तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग कर कार्यों की गुणवत्ता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करें।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा जिले के सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुड़े रहे।

---

(समाचार/    सूर्यकान्त   कुमावत   /जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 23 नवम्बर 2026, 05:35 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan