राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की ओर से आमजन और संबंधित हितधारकों को रियल एस्टेट कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए 27 नवम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में पीपीटी के माध्यम से रेरा अधिनियम, उसके नियमों, आमजन के अधिकारों और कर्तव्यों की सरल एवं विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में जिले के सभी नगरीय निकायों (नगर परिषद एवं नगर पालिका) तथा सेवा सेतु अभियान-2026 से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों को आमंत्रित किया गया है। ---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 23 नवम्बर 2026, 05:50 PM — मूल विज्ञप्ति