जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि जयपुर का गौरवशाली इतिहास साहित्य, संस्कृति, कला और भारतीय परंपराओं की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।
कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध
देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक सराहना की।
- सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि श्री हरिओम पंवार (मेरठ)
- लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि श्री एहसान कुरैशी (मुंबई)
- श्री दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद)
- श्री सुरेश अलबेला (कोटा)
- श्री प्रियांशु गजेंद्र (बाराबंकी)
- श्री राव अजातशत्रु (उदयपुर)
- कवयित्री दिपिका माही (चित्तौड़गढ़)
