जोधपुर में विधिक माप विज्ञान विभाग ने मंगलवार को पेट्रोल पंपों पर कार्रवाई की। निर्धारित मात्रा से कम पेट्रोल वितरण की शिकायतों की पुष्टि के बाद दो पंपों पर 5 नोजल बंद कर दिए गए।
विभाग ने लगाया जुर्माना
विभागीय मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार चल रहे अभियान के तहत जोधपुर जिले में पेट्रोल पंपों पर निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान दो पेट्रोल पंपों गणेशीलाल एंड संस तथा सूर्यनगरी पेट्रोलियम पर अनियमितताएं पाई गईं। इन दोनों पंपों पर कुल पांच नोजल बंद किए गए। लीगल मेट्रोलॉजी एक्ट तथा राजस्थान लीगल मेट्रोलॉजी एनफोर्समेंट रूल के तहत कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
- अभियान में के के फिलिंग तथा वि आर फिलिंग की भी जांच की गई, जहां पर कार्य नियमानुसार पाया गया।
- विधिक माप विज्ञान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
स्रोत: Times of Rajasthan
