Skip to content
हिन्दी
BREAKING

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत जिले में होंगे विशेष क्लस्टर कैंप दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, महिलाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के मतदाता पंजीयन पर रहेगा विशेष फोकस

Updated:

सीकर, 17 नवम्बर। प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत जिले में विभिन्न श्रेणियों के पात्र व्यक्तियों एवं नव मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष क्लस्टर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए श्रेणीवार तिथियां एवं स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवम्बर 2026 को दिव्यांगजनों, जबकि 5 दिसम्बर 2026 को ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, विमु

सीकर, 17 नवम्बर। प्रभारी अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजपाल यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR-2027) के तहत जिले में विभिन्न श्रेणियों के पात्र व्यक्तियों एवं नव मतदाताओं के पंजीयन के लिए विशेष क्लस्टर कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए श्रेणीवार तिथियां एवं स्थान निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 नवम्बर 2026 को दिव्यांगजनों, जबकि 5 दिसम्बर 2026 को ट्रांसजेंडर, पीवीटीजी, विमुक्त एवं घुमंतू-अर्द्धघुमंतू समुदायों, श्रमिक कॉलोनियों, रैन बसेरों एवं बेघर व्यक्तियों के मतदाता पंजीयन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इसी प्रकार महिलाओं एवं नवविवाहित महिलाओं के पंजीयन के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मतदान केंद्रों पर विशेष क्लस्टर कैंप आयोजित किए जाएंगे। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का भी इन शिविरों में फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाया जाएगा। ......................

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 17 नवम्बर 2026, 05:58 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan