Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत छह पंचायत समितियों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

Updated:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत छह पंचायत समितियों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न चूरू, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) अंतर्गत जिले की छह पंचायत समितियों [सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू] की कुल 231 ग्राम पंचायतों मे

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चौथे चरण के तहत छह पंचायत समितियों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न

चूरू, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में दूसरे चरण (राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चतुर्थ चरण) अंतर्गत जिले की छह पंचायत समितियों [सुजानगढ़, तारानगर पूर्व, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर, रतनगढ़, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) व चूरू] की कुल 231 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतगणना शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा ने निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए मतदाताओं, संबंधित अधिकारियों, अभ्यर्थियों/प्रत्याशियों, नागरिकों, मीडियाकर्मियों, कार्मिकों, पुलिस जवानों तथा सभी जिलेवासियों का अपेक्षित सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि मतगणना की स्थिति के अनुसार पंचायत समिति रतनगढ़ की 59, चूरू की 32, चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) की 29, तारानगर पश्चिम (भालेरी) मुख्यालय तारानगर की 27, सुजानगढ़ की 51 व तारानगर पूर्व की 33 ग्राम पंचायतों में मतगणना कार्यवाही पूर्ण हुई। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान प्रशासन एवं पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। ---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 17 नवम्बर 2026, 05:49 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan