मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन

अपडेट:

जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन हुआ। राज्यपाल और स्पीकर ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

शेयर करें
राज्यपाल और स्पीकर ने दीप प्रज्जवलित कर किया समारोह का शुभारंभ
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर बिरला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने कहा कि जयपुर का गौरवशाली इतिहास साहित्य, संस्कृति, कला और भारतीय परंपराओं की समृद्ध विरासत का प्रतीक है।

कवियों की शानदार प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कवियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उत्साहपूर्वक सराहना की।

  • सुप्रसिद्ध वीर रस के कवि श्री हरिओम पंवार (मेरठ)
  • लोकप्रिय हास्य-व्यंग्य कवि श्री एहसान कुरैशी (मुंबई)
  • श्री दिनेश रघुवंशी (फरीदाबाद)
  • श्री सुरेश अलबेला (कोटा)
  • श्री प्रियांशु गजेंद्र (बाराबंकी)
  • श्री राव अजातशत्रु (उदयपुर)
  • कवयित्री दिपिका माही (चित्तौड़गढ़)

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

राजस्थान