मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

45वां अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 —राजस्थान मंडप में हल्के वजन एवं गर्माहट के लिये पसंद की जा रही हैं जयपुरी रजाईयां, 500 ग्राम वजन की रजाईयां बन रही आकर्षण का केन्द्र

अपडेट:

नई दिल्ली/जयपुर, 17 नवम्बर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 45 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों को आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और उनके हल्के वजन, कोमलता एवं गर्माहट की खासियत के लिए भरपूर सराहना की जा रही है। मंडप में राजस्थानी रजाईयों की व्यापक एवं भरपूर रेंज उपलब्ध है। राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों के स्टॉल संचालक अब्दुल रउफ ने बताया कि मात्र 500 ग्राम वजन से तैयार जयपुरी रजाईयों को आगंतुक काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयपुरी

शेयर करें
45वां अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 —राजस्थान मंडप में हल्के वजन एवं गर्माहट के लिये पसंद की जा रही हैं जयपुरी रजाईयां, 500 ग्राम वजन की रजाईयां बन रही आकर्षण का केन्द्र

नई दिल्ली/जयपुर, 17 नवम्बर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 45 वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला के राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों को आगंतुकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और उनके हल्के वजन, कोमलता एवं गर्माहट की खासियत के लिए भरपूर सराहना की जा रही है। मंडप में राजस्थानी रजाईयों की व्यापक एवं भरपूर रेंज उपलब्ध है।

राजस्थान मंडप में जयपुरी रजाईयों के स्टॉल संचालक अब्दुल रउफ ने बताया कि मात्र 500 ग्राम वजन से तैयार जयपुरी रजाईयों को आगंतुक काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जयपुरी रजाईयां बनाना मंसूरी का वंशानुगत व्यवसाय है और इसे वे पिछली पांच पीढ़ीयों से करते आ रहे हैं। इसे बनाने में घर के बुजुर्गो से लेकर महिलाएं भी अपना पूर्ण योगदान करती हैं। उन्होंने बताया कि जयपुर के मंसूरी सर्दी के मौसम में घरेलू उपयोग में आने वाले सभी प्रकार के उत्पादों को बनाते हैं, लेकिन रजाई बनाने में उन्हें विशेष योग्यता प्राप्त है। सर्दियों में दैनिक उपयोग के लिये रजाई की उच्च गुणवत्ता का उत्पादन उनकी विशेष पहचान है।

अब्दुल रउफ ने बताया कि रजाईयों को बनाने के लिए बेहतरीन सामग्री का उपयोग किया जाता है, वजन में हल्की होने के बावजूद ये बहुत ही गर्म और आरामदायक होती है। इनको बनाने में उच्च श्रेणी की शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कपास का प्रयोग किया जाता है। साथ ही आधुनिक फैशनेबल एवं राजस्थानी डिजाइनों में इन्हें बनाया जा रहा है जिसे ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों के लिये उनके छोटे-छोटे बच्चों के लिए बेबी आकृति और आकार में रजाईयां भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्टाॅल पर रजाईयां 1200 से 4500 तक की रेंज में उपलब्ध है। अब्दुल रउफ ने बताया कि राजस्थान की शुद्ध कपास से पारंपरिक सांगानेरी हैंड ब्लॉक प्रिंट में विश्व प्रसिद्ध जयपुरी डबल बेड की रजाईयां भी बनाई जा रही हैं जो कि दर्शकों द्वारा काफी पसंद की जाती हैं। जयपुरी रजाई अपने कम वजन, कोमलता और गर्मी के लिये विशेष रूप से जानी जाती हैं।

अब्दुल रउफ ने बताया कि जयपुरी रजाई बनाने की इस विशेष कला के लिये सर्वश्रेष्ठ उद्यमी सहित प्रसिद्ध पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि ग्राहकों को उत्पादनों से अधिकतम संतुष्टि प्राप्त हो। हमें अपने ग्राहकों को अधिकतम संतुष्टि और उनकी सभी जरूरतों को पूरा करने में बहुत ही खुशी मिलती है।

उन्होंने बताया कि जयपुरी रजाईयों के अतिरिक्त स्टॉल पर रूई से बनी जैकैट्स की भी बिक्री की जा रही है, जिसकी रेंज 800 रुपये से 2000 रुपये तक रखी गई है। ——————— डॉ. शिवराम/डॉ. रवीन्द्र

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 17 नवम्बर 2026, 05:48 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

राजस्थान