मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना 20 नवंबर को, मतगणना प्लान जारी

अपडेट:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना 20 नवंबर को, मतगणना प्लान जारी चूरू, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों व चूरू जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में 20 नवंबर, 2026 को सवेरे 08 बजे से आरंभ होगी।   उप जिला

शेयर करें

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026: जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतगणना 20 नवंबर को, मतगणना प्लान जारी

चूरू, 17 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अभिषेक सुराणा के निर्देशन में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सभी पंचायत समितियों के सदस्यों व चूरू जिला परिषद सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना जिला मुख्यालय स्थित राजकीय लोहिया महाविद्यालय में 20 नवंबर, 2026 को सवेरे 08 बजे से आरंभ होगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि मतगणना स्थल राजकीय लोहिया महाविद्यालय में प्रत्येक पंचायत समिति के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष और वार्डों की संख्या को ध्यान में रखते हुए गणना टेबलवार व राउंडवार मतगणना प्लान तैयार किया गया है।

यह रहेगा मतगणना प्लान

उन्होंने बताया कि मतगणना हेतु प्लान तैयार किया गया है। भानीपुरा पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 01, 02, 03 के लिए कमरा संख्या 06 में 09 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सरदारशहर पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 04, 05, 06 के लिए कमरा संख्या 125 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सरदाशहर पूर्व पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 07, 08 के लिए कमरा संख्या 12 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में, रतनगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 09, 10, 19, 20, 21 के लिए कमरा संख्या 36 में 15 टेबलों पर कुल 11 राउंड में,  बीदासर पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 11, 12, 13 व 14 के लिए कमरा संख्या 115 में 12 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सुजानगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 15, 16, 17 व 18 के लिए कमरा संख्या 17 में 13 टेबलों पर कुल 10 राउंड में, चूरू पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 22, 25(कुछ भाग), 26 के लिए कमरा संख्या 31 में कुल 8 टेबलों पर 10 राउंड में,  चूरू उत्तर (मुख्यालय चूरू) पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 23, 24, 25 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 32 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, राजगढ़ पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 (कुछ भाग), 28(कुछ भाग), 30 (कुछ भाग), 31 व 32 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 120 में 09 टेबलों पर कुल 09 राउंड में, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़) पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 (कुछ भाग), 28(कुछ भाग), 29 व 30 (कुछ भाग)के लिए कमरा संख्या 122 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, सिद्धमुख पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 32(कुछ भाग), 33 व 34 के लिए कमरा संख्या 111 में 08 टेबलों पर कुल 07 राउंड में, तारानगर पूर्व पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 35, 36(कुछ भाग), 37(कुछ भाग), 38 व 39(कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 50 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में, तारानगर पश्चिम भालेरी पंचायत समिति व जिला परिषद के वार्ड संख्या 36(कुछ भाग), 37(कुछ भाग) व 39 (कुछ भाग) के लिए कमरा संख्या 39 में 08 टेबलों पर कुल 08 राउंड में मतगणना संपन्न होगी। इसी के साथ जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए पोस्टल बैलेट से प्राप्त मतों की गणना भी संबंधित पंचायत समिति के लिए निर्धारित कक्ष में ही की जाएगी। इस क्रम में संबंधित अधिकारियों को मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 17 नवम्बर 2026, 06:05 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

राजस्थान