राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा श्रीगंगानगर तहसील क्षेत्र में निःशुल्क सेवा शिविर 8 से 11 दिसम्बर तक लगेंगे शिविर श्रीगंगानगर, 23 नवम्बर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान राजस्थान जयपुर द्वारा श्रीगंगानगर जिले की सूरतगढ़ तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में 8 से 11 दिसम्बर 2026 तक चार दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे। संयुक्त निदेशक प्रशासन श्री जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूरतगढ़ तहसील क्षेत्र में 8 दिसम्बर को 1 डीबीएम-बी में, 9 दिसम्बर को 11 एसडी, 10 दिसम्बर को 13 एसडी और 11 दिसम्बर को 23 एसटीबी में आयुर्वेद चल चिकित्सा शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में आयुर्वेद के चिकित्सक, स्टाफ नर्स अपनी सेवाएं देंगे। -------
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला गंगानगर) · 23 नवम्बर 2026, 05:21 PM — मूल विज्ञप्ति