जयपुर , 23 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे
ने गुरु नानक जयंती ( 24 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि सिख
Updated:
जयपुर , 23 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गुरु नानक जयंती ( 24 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक जी का समग्र जीवन एकता और परस्पर सद्भाव की भारतीय संस्कृति को समर्पित था। गुरुग्रंथ के रूप में उन्होंने सभी धर्मों के महान ज्ञान को आचरण में उतारने का संदेश दिया। राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक जयंती सामाजिक न्याय के लिए की गयी उनकी निस्वार्थ सेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का पावन प्रकाश पर्व है। -
जयपुर , 23 नवम्बर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे
ने गुरु नानक जयंती ( 24 नवम्बर) पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।
राज्यपाल श्री बागडे ने कहा कि सिख
धर्म के संस्थापक गुरुनानक जी का समग्र जीवन एकता और परस्पर सद्भाव की भारतीय
संस्कृति को समर्पित था। गुरुग्रंथ के रूप में उन्होंने सभी धर्मों के महान ज्ञान
को आचरण में उतारने का संदेश दिया।
राज्यपाल ने कहा कि गुरु नानक जयंती
सामाजिक न्याय के लिए की गयी उनकी निस्वार्थ सेवा को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों
से प्रेरणा लेने का पावन प्रकाश पर्व है।
------
डॉ राजेश व्यास/आकाश
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 05:24 PM — मूल विज्ञप्ति
Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान
Comments close 30 days after publication.