Skip to content
हिन्दी
BREAKING

राजस्थान फाउंडेशन की  14 वीं कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित विदेश में  51  चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान मुख्य सचिव ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Updated:

जयपुर , 23 नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने तथा राज्य के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से प्रवासी राजस्थानियों के साथ स्थापित हो रहे मजबूत जुड़ाव की सराहना करते हुए इसे और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्य

राजस्थान फाउंडेशन की  14 वीं कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित विदेश में  51  चैप्टर्स के जरिए प्रवासी राजस्थानियों से जुड़ रहा राजस्थान मुख्य सचिव ने प्रवासी राजस्थानी दिवस के सफल आय

जयपुर , 23

नवंबर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने कहा कि राजस्थान फाउंडेशन प्रवासी

राजस्थानियों और उनकी मातृभूमि के बीच संबंधों को सुदृढ़ करने तथा राज्य के

सामाजिक एवं आर्थिक विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में

महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने फाउंडेशन के माध्यम से प्रवासी

राजस्थानियों के साथ स्थापित हो रहे मजबूत जुड़ाव की सराहना करते हुए इसे और अधिक

प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आगामी 10 दिसंबर को आयोजित होने वाले प्रवासी

राजस्थानी दिवस के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से

सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में

राजस्थान फाउंडेशन की 14वीं कार्यकारी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक

में फाउंडेशन की गतिविधियों , संगठनात्मक संरचना , देश-विदेश

में संचालित चैप्टर्स , प्रवासी राजस्थानियों से संवाद एवं सहभागिता

बढ़ाने तथा आगामी प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा

की गई। मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यक्रम के सत्र रोचक , संवादपरक

एवं ज्ञानवर्धक हों , जिससे प्रतिभागियों को सार्थक अनुभव प्राप्त

हो। बैठक में आयुक्त , राजस्थान

फाउंडेशन एवं विशिष्ट शासन सचिव , डोरा( DoRA) डॉ.

मनीषा अरोड़ा ने पीपीटी के माध्यम से फाउंडेशन की कार्यप्रणाली , संगठनात्मक

संरचना एवं आगामी गतिविधियों एवं योजनाओं का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने

जानकारी दी कि देश- विदेश में राजस्थान फाउंडेशन के कुल 51 चैप्टर्स है , जिनमे

25 डोमेस्टिक चैप्टर्स एवं 26 इंटरनेशनल चैप्टर्स शामिल है। उन्होंने बताया कि ये

चैप्टर्स देश-विदेश के उन प्रमुख शहरों में स्थापित किए गए हैं , जहां

बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी निवास करते हैं। ये चैप्टर्स प्रवासी

राजस्थानियों के लिए सपोर्ट सेंटर के रूप में कार्य करते हुए उनके साथ निरंतर

संपर्क , संवाद एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश के सभी

41 जिलों में जिला प्रवासी प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है तथा इनमें नोडल

अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। बैठक में कार्यकारी समिति की पिछली

बैठक में लिए गए निर्णयों की एक्शन टेकन रिपोर्ट पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त

राजस्थान फाउंडेशन की गाइडलाइंस में संशोधन , राजस्थान

फाउंडेशन चैप्टर्स के लिये ड्राफ्ट मॉडल कंस्टीट्यूशन तथा फाउंडेशन के सेवा नियमों

के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव , उद्योग

एवं डोरा , श्री टी. रविकांत , राजस्थान फाउंडेशन की कार्यकारिणी

समिति के अन्य सदस्यों के साथ-साथ फाउंडेशन एवं डोरा विभाग के अधिकारी उपस्थित

रहे। --------------------

सविता/मोहन

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 23 नवम्बर 2026, 03:23 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan