सीकर 13 नवम्बर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक रवि झाझड़िया ने बताया कि जिले में स्वीकृत राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावासों (सीकर, फतेहपुर एवं लक्ष्मणगढ़) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
उन्होंने बताया कि छात्रावासों में कक्षा 9 से उच्चतर कक्षाओं, पाठ्यक्रमों एवं कोचिंग संस्थानों (विद्यालय, महाविद्यालय, शिक्षण संस्थाएं, व्यावसायिक संस्थाएं आदि) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय एवं अन्य वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी एवं एमबीसी) के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रपत्र, आवश्यक अहर्ताओं एवं दस्तावेजों संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट https://minority.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन पत्र मय वांछित दस्तावेज जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, सीकर में अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2026 तक डाक द्वारा, जिले की ई-मेल आईडी sikr.mino@gmail.com पर अथवा व्यक्तिशः जमा करवा सकते हैं।