Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान

Updated:

सीकर, 13 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में मतदान संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को जिले की पांच पंचायत समितियों के 431 सक्रिय मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री उपलब्ध करवाकर श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा एवं बलांरा पंचायत समितियों के मतदान दल देर शाम तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे। मतदान दलों की रवानगी से पूर्व आयोजित अंतिम प्रशिक्षण के दौरान अधिकारि

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान 
 मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों क

सीकर, 13 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत चतुर्थ चरण में मतदान संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को जिले की पांच पंचायत समितियों के 431 सक्रिय मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण एवं मतदान सामग्री उपलब्ध करवाकर श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय, सीकर से मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा एवं बलांरा पंचायत समितियों के मतदान दल देर शाम तक अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे।

मतदान दलों की रवानगी से पूर्व आयोजित अंतिम प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान कार्मिकों को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाने तथा निर्वाचन नियमों एवं दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पांच पंचायत समितियों के 431 मतदान केंद्रों पर 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग

जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि पंचायत समिति बलांरा में 73 मतदान केंद्रों पर 69 हजार 387 मतदाता, फतेहपुर में 96 मतदान केंद्रों पर 87 हजार 215 मतदाता, लक्ष्मणगढ़ में 99 मतदान केंद्रों पर 90 हजार 650 मतदाता, नेछवा में 84 मतदान केंद्रों पर 79 हजार 672 मतदाता तथा रामगढ़ शेखावाटी में 79 मतदान केंद्रों पर 75 हजार 336 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव के चतुर्थ चरण में 14 नवंबर 2026, शनिवार को जिले की पांच पंचायत समितियों एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए ईवीएम के माध्यम से मतदान करवाया जाएगा। मतदान प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

उन्होंने बताया कि पंच एवं सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर 2026 को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा। पंच एवं सरपंच पदों की मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी। वहीं, उपसरपंच का चुनाव 17 नवंबर 2026 को होगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दलों की रवानगी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने शुक्रवार को रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा एवं बलांरा पंचायत समितियों के मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी स्थलों का निरीक्षण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों को निर्वाचन नियमों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाने तथा मतदान सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं की भली-भांति जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर पहुंचने के बाद मतदान सामग्री एवं व्यवस्थाओं की पुनः जांच कर लें, ताकि मतदान दिवस पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। इस दौरान स्वीप एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी राजपाल यादव सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी, संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सीकर) · 13 नवम्बर 2026, 04:21 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News