Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज चुनाव-2026 मतदान केंद्रों पर दिखेगा स्वच्छता का रंग, जिले की 10 ग्राम  पंचायतों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्‍थापित

Updated:

पंचायतीराज चुनाव-2026 मतदान केंद्रों पर दिखेगा स्वच्छता का रंग, जिले की 10 ग्राम  पंचायतों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्‍थापित बूंदी, 13 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान प्रक्रिया को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल की गई है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर न केवल मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रहकर

पंचायतीराज चुनाव-2026

मतदान केंद्रों पर दिखेगा स्वच्छता का रंग, जिले की 10 ग्राम  पंचायतों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्‍थापित

बूंदी, 13 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव के निर्देशन में पंचायती राज आम चुनाव-2026 के दौरान मतदान प्रक्रिया को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की अनूठी पहल की गई है। स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 'मॉडल स्वच्छ बूथ' स्थापित किए गए हैं। इन बूथों पर न केवल मतदाताओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त रहकर स्वच्छता का संदेश भी दिया जाएगा।

स्‍वच्‍छ भारत मिशन के जिला परियोजना समन्‍वयक निजामुद्दीन ने बताया कि मतदान के दौरान स्‍वच्‍छता संदेश देने के लिए 10 ग्राम पंचायतों में मॉडल स्‍वच्‍छ बूथ बनाए गए हैं। इनमें बूंदी पंचायत समिति में गुढानाथावतान और नमाना, खटकड में खटकड व माटूंदा, हिण्‍डोली में सथूर, नैनवां में बांसी व करवर, दबलाना में, केशोरायपाटन में सुमेरगंज मंडी और लेरसदा शामिल हैं।

कचरे से कलाकृतियां और स्थानीय मांडणे हैं,आकर्षण मॉडल स्वच्छ बूथों के मुख्य द्वार को आकर्षक 'स्वच्छ एंट्री गेट' का रूप दिया गया है, जहां से गुजरते हुए मतदाताओं को 'स्वच्छ जागरूकता मार्ग' (स्वच्छ गैलरी) देखने को मिलेगी। बूथ को 'हरित बूथ' के रूप में विकसित करने के लिए प्राकृतिक पौधों और गमलों से सजाया गया है। इसके साथ ही स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए स्वच्छ रंगोली और पारंपरिक मांडणे बनाए गए है। अनुपयोगी वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए 'वेस्ट टू आर्ट' (कचरे से कला) के तहत निर्मित वस्तुओं से बूथ की सजावट की गई है।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इन बूथों पर फ्लेक्स या बैनर आदि में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह वर्जित रखा गया है। कचरा निस्तारण के लिए बड़े आकार की स्वच्छ वेस्ट कलेक्शन बोतलें (डस्टबिन) रखी गई है। मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर 'स्वच्छ सेल्फी प्वाइंट' भी बनाए गए हैं। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाएं मॉडल स्वच्छ बूथ पर मतदाताओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। दिव्यांग और वृद्ध मतदाताओं के लिए 'स्वच्छ व्हीलचेयर' की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वच्छ पेयजल, स्वच्छ शौचालय अथवा मोबाइल टॉयलेट, रंगीन कारपेट, पर्दे और बैठने के लिए सुव्यवस्थित कुर्सी-टेबल का इंतजाम किया गया है।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 13 नवम्बर 2026, 03:47 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान 
 मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों क

पंचायतीराज आम चुनाव-2026: चतुर्थ चरण की 5 पंचायत समितियों में 4 लाख 2 हजार 260 मतदाता करेंगे मतदान मतदान संपन्न करवाने के लिए 431 मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों के लिए हुए रवाना 14 नवंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए ईवीएम से होगा मतदान

Rajasthan